मामूली विवाद पर लाठियां चली,चार घायल,पिता-पुत्र की हालत गंभीर - rashtrmat.com

मामूली विवाद पर लाठियां चली,चार घायल,पिता-पुत्र की हालत गंभीर

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 7 में मामूली विवाद ने एक भयावह हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच सड़कों पर धुआंधार लाठियां भांजी गयी।इस मारपीट में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये।इस मारपीट की वारदात में चार लोगों को चोटें आई।


कोई भी शांत नहीं किया
पुलिस ने मारपीट के वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों को बुलाया है। और कार्रवाई कर रही है। दोनों पक्ष के लाग आपस में लाठियां ऐसे एक दूसरे पर चला रहे थे मानो बरसों पुरानी दुश्मनी है। लोग डर कर किसी को भी छुड़ाने का साहस नहीं किया।
पुलिस  पहुंची,मारपीट बंद हुई
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुरेश कचेर, गणेश हलवाई और लवकुश हलवाई के बीच पहले कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने अपने.अपने लोगों को बुला लिया और देखते ही देखते लाठी.डंडों से हमला शुरू हो गया। हमलावरों ने एक दूसरे को लाठियां के साथ बड़े पत्थरों से भी हमला किया। सड़क पर अफरा.तफरी मच गई और लोग दहशतजदा हो गये। पुलिस के पहुंचने पर मारपीट बंद हुई।


घायल अस्पताल में भर्ती
मारपीट की इस घटना में सुरेश कचेर और उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरेश कचेर समाचार पत्र वितरण का का काम करता है।सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोषियों पर होगी कार्रवाई
वार्ड में घटना के बाद से तनाव बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज मेडिकल रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज की जा रही हैं।जांच में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।