राष्ट्रमत न्यूज,लखनऊ/अमरोहा(ब्यूरो)। विदाई में दो बच्चों को अपने साथ लाने वाली महिला ने सुहागरात के दिन अपने पति के साथ ऐसा खेल खेला कि सुबह जब हुई तो पति बेहोश मिला। यह घटना यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली में शादी के नाम पर ठगी का मामला है।यहां एक महिला ने बिचैलियों के साथ मिलकर साजिश रची और शादी की रात को ही पति को नशे की गोलियां देकर लाखों के आभूषण व अन्य सामान लेकर गायब हो गई। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

महिला की दूसरी शादी थी
गांव गंगाचोली निवासी दिनेश कुमार बुधवार शाम को कोतवाली पहुंचा और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसने 19 अक्तूबर को पड़ोसी गांव की रहने वाली दो बच्चों की एक मां से धूमधाम से दूसरी शादी की थी। युवक की पहली शादी थी जबकि महिला की दूसरी शादी थी।
सुहागरात पर दूध पीते ही सो गया दूल्हा
शादी से पहले उसे यह भरोसा दिलाया गया था कि महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है। दिनेश ने दुल्हन को बड़े अरमानों और धूमधाम से घर में कदम रखवाया था, साथ ही उसे सोने-चांदी के कीमती आभूषण भी चढ़ाए थे। खुशियों का यह सफर बहुत छोटा साबित हुआ। दिनेश के मुताबिक, शादी के सुहागरात में ही दुल्हन ने रात को सोने से पहले उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। जैसे ही दिनेश ने वह दूध पिया, वह गहरी नींद में सो गया।

पैरों तले जमीन खिसक गई
