राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)।सीजेपी के अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में श्ललहरा दो तिरंगा’ मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से निकलने और तिरंगा लहराने की अपील की है। पार्टी की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। साथ ही, वह आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का विरोध करेगी।

पुलिस की बर्बरता का लगाया आरोप
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें और संगठन के कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली के अलग-अलग पुलिस थानों में हिरासत में लिया गया है। जाखड़ ने महिलाओं के साथ पुलिस की कथित बर्बरता का आरोप लगाते हुए कहा कि हिरासत में लेकर उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती।
दो दिन कनाॅट प्लेस बंद रहेगा
कनॉट प्लेस ;सीपी का सेंट्रल पार्क 16.17 अक्टूबर को बंद रहेगा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ;एनडीएमसीद्ध के मुताबिक प्रशासनिक कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है। यह निर्णय कॉकरोच जनता पार्टी ;सीजेपी के 16 अक्तूबर के लिए सेंट्रल पार्क पर प्रस्तावित तिरंगा मार्च ;लहरा दो तिरंगा से पहले आया है।
BNSS की धारा 163 लागू है
हालांकि, कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में BNSS की धारा 163 लागू है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। NDMC ने इसकी साफ वजह नहीं बताई है।CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गिरफ्तारी की आशंका जताई है। उन्होंने गुरुवार रात 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि दिल्ली पुलिस उन्हें गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह तक गिरफ्तार कर सकती है।

अन्य शहरों में जमा होंगे समर्थक
अभिजीत दिपके महाराष्ट्र से आते हैं। उनकी अपील पर मुंबई दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में भी कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक जमा हो सकते हैं। अपील शाम पांच बजे की है, ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि उनकी अपील पर कितना समर्थन जमा होता है।
सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी
अभिजीत ने X पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि हम इससे डरने वाले नहीं हैं। मैं यहां बैठा हूं, आओ उठा लो। अगर इस देश में तिरंगा लहराने के लिए जेल जाना पड़ेगा, तो हम उसके लिए तैयार हैं।
सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं
CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3 बजे से कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। लोगों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।