कटंगी में बाघ के पग निशान मिले,कान्हा में बाघ के हमले से महिला घायल - rashtrmat.com

कटंगी में बाघ के पग निशान मिले,कान्हा में बाघ के हमले से महिला घायल

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट जिले के अलग अलग क्षेत्रों से एक बार फिर बाघों की दस्तक ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। कंटगी क्षेत्र के ग्राम अगासी में दिलीप पारधी के घर के पीछे बाघ के पग के निशान देखे गए हैं।वन विभाग को सूचना दी गयी। लेकिन बाघ कहीं नहीं मिला। वहीं कान्हा क्षेत्र में सुनीता बाई को बाघ ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

बाघ के हमले से महिला घायल

बालाघाट जिले से लगे कान्हा टाइगर रिजर्व के खापा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाघ के हमले से सुनीताबाई (48) नाम की महिला घायल हो गईं। वे जंगल में छिंद और अन्य काम से जा रही थीं। बाघ के पंजों से उनके हाथ, कमर और पैर में कई घाव बन गए हैं। महिला के साथ गए लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। घायल सुनीताबाई को किसी तरह सड़क तक लाया गया। परिजन उन्हें बैहर अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंची थी महिला

कान्हा टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र अधिकारी गनवीर ने हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वन विभाग सुरक्षा के कदम उठा रहा है, लेकिन महिला के प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने की बात भी कही।   2 अगस्त को सुगनी बाई और 7 अगस्त को राजकुमार पर भी बाघ हमला कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *