राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। जिला मुख्यालय में बुधवार को दशहरा से पहले नगरपालिका ने दशहरा मैदान (उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड) के सामने से अतिक्रमण हटाया। इस कार्यवाही मे मैदान के पास लगी दुकानों को हटाया गया, जो हर साल की कार्रवाई है। लेकिन विडंबना की बात यह है कि दशहरा के बाद फिर से इसी स्थान पर दुकानें लग जाती हैं। जो नगरपालिका प्रशासन की हर साल हो रही कार्यवाही पर मानो करारा तमाचा होता है।
अतिक्रमण से सड़कें छोटी हो गई
विदित हो कि शहर के मेनरोड, सर्किट हाउस रोड, अस्पताल रोड और स्टेडियम रोड पर हुए उस अतिक्रमण पर नपा कभी ध्यान नहीं देती, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। अतिक्रमण सेरोजाना ट्रैफिक पर सीधा असर पड़ता है। अतिक्रमण से सड़कें छोटी हो गई हैं और शहर अव्यवस्थित दिखता है। दशहरा मैदान में रावण दहन देखने बड़ी संख्या में लोग आते हैं, इसलिए सुरक्षा के लिए यह अतिक्रमण हटाया गया। लेकिन उस बिंदु पर कभी ध्यान नहीं जाता, जहाँ रोजाना परेशानी पनपती है।