जमीन विवाद में रॉड, कुल्हाड़ी और पत्थरों से हमले,कई घायल - rashtrmat.com

जमीन विवाद में रॉड, कुल्हाड़ी और पत्थरों से हमले,कई घायल

*बालाघाट में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में खूनी संघर्ष
*बोरीखुर्द गांव में विवाद मे कई  घायल, अस्पताल में उपचार जारी
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। जिले के लाँजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरीखुर्द मे जमीन और मकान निर्माण को लेकर उपजा विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।  14 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोगों के घायल हो गए।
रॉड और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप
विवाद क़ो लेकर हुई पूछताछ मे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया, तो दूसरे पक्ष ने भी अपने विरोधी पक्ष पर पत्थरों से हमला किए जाने की शिकायत की है।   घटना के बाद घायलों को सिविल अस्पताल लांजी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वही मामले क़ो लेकर पुलिस जांच में जुटी है।   घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसे लेकर पुलिस तहकीकात कर रही है।
लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से वार
  ग्राम बोरीखुर्द मे दो पक्षो मे हुए विवाद क़ो लेकर घायल छत्तर नगपुरे ने जानकारी देकर आरोप लगाया कि वह अपने मकान की दीवार पर प्लास्टर कराने के लिए दीवार मे जमी काई की सफाई कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी भागवत नागपुरे, डिलेश्वरी नागपुरे, योगेश नागपुरे सहित अन्य लोगों ने विवाद शुरू किया और मारपीट भी शुरू कर दी। जहाँ छत्तर नगपुरे का आरोप है कि उन पर लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से वार किए गए। जहाँ हमले में उनके सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। उन्होंने पैर में गंभीर चोट लगने और सिर पर गहरी चोट आने की बात कही है।
जमीन पर मकान  निर्माण का आरोप
   वही दूसरे पक्ष की कहानी भी अलग है। दूसरे पक्ष मे घायल महिला डीलेश्वरी नागपुरे ने विरोधी पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि विरोधी पक्ष द्वारा उनकी जमीन पर मकान का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी तुलसीराम उर्फ गुलाम नागपुरे, छत्तर नगपुरे और उनके परिवार की महिलाओं के साथ विवाद हुआ। डीलेश्वरी का आरोप है कि पड़ोसी पक्ष मकान निर्माण रोकने और बनाई जा रही छत को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। जिसका विरोध किया गया तो उन्होंने मारपीट शुरू की और पत्थरों से हमला किया गया। महिला के मुताबिक, इस घटना में उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।
घायलों को अस्पताल भेजा गया
  बोरी खुर्द की इस घटना में दोनों पक्ष एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। एक ओर दीवार की सफाई के दौरान हमले का आरोप है, तो दूसरी ओर मकान निर्माण को लेकर विवाद बढ़ने की बात सामने आई है। हालांकि, किस पक्ष की क्या भूमिका रही और संघर्ष की शुरुआत कैसे हुई, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। लेकिन घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां से घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस अब घायलों के बयान, चिकित्सकीय रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *