इंडिया ब्लॉक ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल की,SC तक मार्च - rashtrmat.com

इंडिया ब्लॉक ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल की,SC तक मार्च

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। राहुल, प्रियंका और विपक्ष के सांसद खुली गाड़ी में बैठकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का मार्च जारी है।हालांकि यह एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन है। राहुल की टीम पहले ही कोर्ट पहुंचकर याचिका दाखिल कर चुकी है। जिसमें 8 याचिकाकर्ता के नाम हैं।एसआईआर विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सौगत राय, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव के नाम से रिट याचिका दाखिल की गई है।

जनप्रतिनिधि याचिका दाखिल कर सकता है

रविवार को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था।सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया था और कहा था कि कोई भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि याचिका दाखिल कर सकता है।

इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च में

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं का मार्च जारी है।इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “आंदोलन और धरना-प्रदर्शन जारी रहेंगे। लोकतंत्र को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। भाजपा को हटाने पर ही देश बचेगा। भाजपा को हटाने पर ही लोकतंत्र बचेगा।भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग के साथ मिलकर संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करना चाहती है। वह हमेशा सत्ता में बने रहना चाहती है। वे फर्जी मतदाता सूचियां बनाते हैं, फर्जी वोट डलवाते हैं और चुनावी नतीजों में हेरफेर करते हैं। हम उपलब्ध सभी कानूनी और व्यावहारिक तरीकों को अपनाएंगे। सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए और चुनाव आयोग को हटाना चाहिए। भाजपा को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए। चुनाव आयोग को हटाया जाना चाहिए। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल बदल देने भर से समस्या का समाधान नहीं होगा। अगर वे लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रदर्शन के लिए और जगहें उपलब्ध करानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *