रेलवे स्टेशन पर इलाज का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, CCTV फुटेज से पकड़ा गया - rashtrmat.com

रेलवे स्टेशन पर इलाज का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, CCTV फुटेज से पकड़ा गया

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रेलवे स्टेशन पर इलाज करने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जीआरपी रीवा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की है।
CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला को इलाज करने का झांसा दिया और इसी बहाने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिनकी मदद से आरोपी की पहचान करने में पुलिस को सफलता मिली।मामले में जीआरपी रीवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *