राहुल की गिरफ्तारी पर NSUI ने मोदी और ज्ञानेश का पोस्टर जलाया - rashtrmat.com

राहुल की गिरफ्तारी पर NSUI ने मोदी और ज्ञानेश का पोस्टर जलाया

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। संसद में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आज कॉलेज चौराहे के पास NSUI ने नरेन्द्र मोदी, अमित शाहऔर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पोस्टर जलाए। और सरकार विरोधी नारे लगाए। NSUI के कार्यकर्ता नित्यकर्ष मिश्रा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना अपराध नहीं है। लेकिन केन्द्र की BJP सरकार लोकतंत्र की हत्या करने के बाद भी विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। और देश में ऐसा नहीं चलेगा। पूरा देश जान गया है,समझ गया है कि बीजेपी के काली राजनीति और उनके हथकंडे को।
NSUI के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में कॉलेज चौराहे पर NSUI द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। NSUI कार्यकर्ता नित्कर्ष मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में शामिल होकर केंद्र सरकार के खिलाफ  नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र मोदी, अमित शाह एवं ज्ञानेश कुमार के पोस्टर जलाकर विरोध दर्ज कराया गया।
वोट चोरी के गंभीर आरोपों के बीच
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नित्कर्ष मिश्रा ने कहा कि वोट चोरी के गंभीर आरोपों के बीच सत्ता में बैठे लोगों द्वारा लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के मताधिकार, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है।
राहुल  की गिरफ्तारी का विरोध किया
उन्होंने कहा कि जनता के वोट और लोकतंत्र की ताकत से बड़ा कुछ नहीं है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्र एवं युवा लगातार अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी  की गिरफ्तारी का विरोध किया और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, NSUI कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *