राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर/रायगढ़(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 11.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी अमन यादव को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले के दो आरोपी उत्तरा सिदार और संजू यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

नौकरी लगाने का दिया था झांसा
मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2025 को अलेन किड़ो ने चक्रधरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भतीजे राहुल किड़ो को छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 11 लाख 30 हजार रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया था कि किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ उत्तरा सिदार ने प्रारंभ में 50 हजार रुपये की मांग की थी।