राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।उत्तर सामान्य वन मंडल ने समनापुर बीट पचेरा में किशोर धुर्वे को उसके घर से वन्यप्राणी चीतल के मांस के साथ पकड़ा। आरोपी घर पर चीतल का मांस खाने के लिए पका रहा था। एक आरोपी मेघसिंह फरार हो गया।
चीतल का मांस पका रहे थे
उत्तर सामान्य वन मण्डलाधिकारी नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि 26 सितम्बर को ग्राम पचेरा निवासी किशोर पिता सुंदरलाल धुर्वे के घर पर दबिश दी गयी।आरोपी के घर में वन्य प्राणी चीतल का मांस खाने की नियत से पकाया जा रहा था। मौके पर ही जब्ती की कार्यवाई की गई। वहीं एक अपराधी मेघसिंह टेकाम फरार हो गया। आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा के तहत कार्यवाई कि गई है।