राष्ट्रमत न्यूज,बीजापुर(ब्यूरो)। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगल में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया है। पुलिस ने डंप से एक AK-47 रायफल, .315 बोर रायफल, सिंगल शॉट रायफल और 9 एमएम पिस्टल समेत हथियार व 76 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग
पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सूचना मिलने के बाद एसडीओपी भैरमगढ़ नवीन एक्का ने डीआरजी और थाना भैरमगढ़ से रवाना पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग दी।