राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के रीवा जिले में सड़क मर गयी है। जगह जगह गड्ढे हैं। जल भराव है।रीवा शहर में पानी निकासी नहीं है। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़ थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में खुदे गड्ढे यानाी बावली में पानी भरा हुआ था। उसमें दो बच्चे डूब गए। इनमें शिव पाठक की मौत हो गयी।स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद पैर फिसलने से शिव पाठक और सुभाष सोनी पानी में जा गिरे। एक की हालत अब भी नाजुक है।

पैर फिसला बावली में जा गिरे
बताया गया कि दोनों बच्चे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विद्यालय आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों खेल मैदान की तरफ चले गए। इसी दौरान मैदान में बावली में पानी भरा हुआ था। उन दोनों का पैर फिसल गया। जिससे वो गिर गए औ यह हादसा हो गया।
सुभाष की हालत गंभीर
बावली में बच्चों के गिरने की जैसी ही खबर लोगों को लगी सभी भागे।ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस के अथक प्रयास के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। दोनों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक सुभाष सोनी का उपचार करे हैं। लेकिन उसकी हालत गंभीर है।

बावली में सुरक्षा की व्यवस्था नहीं
बताया जाता है कि शिव पाठक पतंजलि पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था जबकि सुभाष सोनी बाल भारती विद्यालय में पढ़ रहा है। दोनों स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विद्यालय परिसर पहुंचे थे। हैरानी की बात है कि विद्यालय प्रबंधन को इसकी जानकारी है कि बावली है गहरी है। पानी भरा है लेकिन किसी भी तरह की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है।