बेटी के प्यार के लिए महिला ने पति को मार डाला - rashtrmat.com

बेटी के प्यार के लिए महिला ने पति को मार डाला

राष्ट्रमत न्यूज लखनऊ/ मथुरा(ब्यूरो)। मथुरा में भी नैना ने बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध करने पर दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर इमामदस्ते की मूसली से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटी अपने प्रेमी के साथ शव को कंबल में लपेटकर स्कूटी से यमुना किनारे अक्रूर घाट पर लेकर पहुंची। यहां पर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया। हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


थाने में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र
जयसिंहपुरा के राधा कृष्ण वाटिका निवासी रामबाबू ने पुलिस को बताया था कि छोटे भाई मनोज सोनी का 18 अप्रैल की रात को पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी पत्नी ने 21 अप्रैल को गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अगले ही दिन उसे वापस ले लिया।

Mathura Murder Case Woman kills husband in collusion with daughter lover head crushed with pestle

CM पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई

परेशान होने के बाद उन्होंने 9 मई को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से तलाश करने की मांग की, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इधर, सात जून को घर में ताला लगाकर नैना छोटी बेटी को साथ लेकर कहीं चली गई। घर में ताला लटका देख परिजन परेशान होने लगे और उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

अपने मायके चली गई

एसएसपी के आदेश पर 11 जुलाई को गोविंद नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला व बेटी की तलाश शुरू की। रामबाबू ने बताया है कि एक सप्ताह पहले गोविंद नगर पुलिस मां-बेटी को मथुरा लेकर आई और पूछताछ की। पूछताछ के बाद नैना परेशान होने लगी और वह अपने मायके चली गई। पिता के पूछने पर नैना ने सारे राज खोल दिए।

Mathura Murder Case Woman kills husband in collusion with daughter lover head crushed with pestle

कंबल से निकालकर जला दिया

आरोप है कि नैना ने पिता से कहा कि छोटी बेटी और उसके प्रेमी ने पति मनोज को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गए और फिर इमामदस्ते की मूसली से सिर कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बेटी और प्रेमी शव को स्कूटी पर रखकर अक्रूर के जंगल में यमुना घाट ले गए। यहां पर दोनों ने शव को कंबल से निकालकर जला दिया।

Mathura Murder Case Woman kills husband in collusion with daughter lover head crushed with pestle

तीनों कोर्ट में पेश

हत्या की जानकारी पर पुलिस शव जलाने वाले स्थान पर पहुंची। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात, शुक्रवार और शनिवार को डाॅग स्क्वायड की मदद से शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। यहां पर यमुना का जलस्तर बढ़ने से घुटनों तक पानी भरा होने के कारण साक्ष्य नहीं मिल सके। पुलिस को माैके से एक कंबल बरामद हुआ। इसके अलावा घर के बाहर नैना ने जलाए मनोज के कपड़े और दस्तावेज की राख पुलिस ने बरामद की। साक्ष्य मिलने के बाद शनिवार शाम को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया।

Mathura Murder Case Woman kills husband in collusion with daughter lover head crushed with pestle

शव की तलाश में जुटी 

शव अक्रूर के जंगल में दफना दिया है। मनोज ने दोनों को एक साथ देख लिया था। इस लिए वारदात को अंजाम दिया है और वह भी वारदात के समय घर पर मौजूद थी। पिता ने यह जानकारी पुलिस व रामबाबू को दी। इसके बाद पुलिस ने उसी कॉलोनी में रहने वाला बेटी के प्रेमी डिलिवरी बॉय विमल चौधरी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को जेसीबी मशीन से अक्रूर के जंगल में शव की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार को भी पुलिस ने अक्रूर के जंगल, घाट और घर में तलाश की, लेकिन शव का कहीं सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर शव की तलाश में जुटी है।

Mathura Murder Case Woman kills husband in collusion with daughter lover head crushed with pestle

पति की हत्या के बाद प्रेमी के साथ रही  
रामबाबू का आरोप है कि छोटे भाई मनोज की पत्नी नैना के भी फरीदाबाद के एक युवक से प्रेम संबंध हैं। उसने पुलिस को बताया है कि हत्या करने के बाद नैना छोटी बेटी को लेकर फरीदाबाद अपने प्रेमी के पास चली गई थी। रामबाबू के इस आरोप के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि फरीदाबाद के युवक से नैना की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर भी ले लिए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अक्रूर घाट से कंबल, घर के बाहर से राख, इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद किए हैं।