
Wife and daughter cut with an ax on suspicion of affair
राष्ट्रमत न्यूज,सरगुजा(ब्यूरो)।छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 32 वर्षीय सुशील माझी ने अपनी पत्नी संझई मांझी और बेटी प्रियंका को कुल्हाड़ी काट डाला। उसे शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी और के साथ है। अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद वो फांसी लगा रहा था। पुलिस और ग्रामीणों ने छप्पर तोड़कर पकड़ लिया। दरवाजा खोलकर भागने लगा तो पुलिस और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।
भाग रहा आरोपी पकड़ा गया
बुधवार सुबह करीब 7 बजे आरोपी पति घर में पत्नी और बेटी को बंद कर लिया था। इस दौरान वह मारपीट कर रहा था। सुबह करीब 11 बजे पत्नी बेटी को आसपास के लोगों ने चिल्लाते सुना फिर अचानक घर से आवाज आनी बंद हो गई।ग्रामीणों को संदेह हुआ। आस पास के लोगों ने ने सुशील माझी के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। ग्रामीणों ने छप्पर उजाड़कर कमरे में झांका तो अंदर पत्नी और बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। किसी ने फौरन डायल 112 की टीम को काल कर दिया। पुलिस मौके पर आ गयी। लोगों ने सारी बात बताया। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दरवाजा खटखटाया। उसने नहीं खोला। जब छप्पर से अंदर की ओर देखा गया। आरोपी फांसी लगाने जा रहा था।
आरोपी ने ग्रामीण पर भी हमला की कोशिश की
आरोपी फांसी लगाने जा रहा था
छप्पर के रास्ते ग्रामीण और पुलिस घर के अंदर घुसी। तभी आरोपी ने भोदल राम पर चाकू से हमला करने की कोशिश किया। लेकिन नाकाम रहा। ग्रामीणों ने अंदर से जैसे ही दरवाजा खोला वह भागने लगा। लेकिन पुलिस ने आरोपी सुशील माझी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुशील माझी पहले होटल में मिस्त्री का काम करता था। कुछ समय पहले उसने नर्मदापुर जनपद पंचायत के सामने होटल भी खोला था। सुशील माझी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन उसने इलाज नहीं कराया। बीच में वो खुद ही ठीक हो गया था।
आरोपी के पास से कुल्हाड़ी जब्त
ग्रामीणों बताया कि सुशील माझी के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका कोई भाई भी नहीं है। घर में पत्नी और बच्ची के साथ ही रहता था। घटना की जानकारी उसके नजदीकी रिश्तेदारों को दी गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।कमलेश्वर पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों से सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी के पास से कुल्हाड़ी जब्त कर लिया गया है। आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।