एम्स की रिपोर्ट में भी छात्रों को पैलेट गन लगी,गृहमंत्री इस्तीफा दें- राहुल - rashtrmat.com

एम्स की रिपोर्ट में भी छात्रों को पैलेट गन लगी,गृहमंत्री इस्तीफा दें- राहुल

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली (ब्यूरो)।  राहुल गांधी ने आज दिल्ली में प्रेसवार्ता में सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया। उन्होंने मुझे बताया कि मैंने अमित शाह पर कुछ बोला, मैनें कहा कि जो भी छात्रों के साथ बर्बरता की गई, उसके लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं। इसीलिए मुझे नहीं बोलने दिया गया। एम्स की रिपोर्ट में भी छात्रों को पैलेट गन लगी है। और सरकार इस बात को मानने को तैयार नहीं है। मुझसे ये आश्वासन दिया गया कि मैं अगर माफी मांग लूं तो मैं अपना संबोधन जारी रख सकता हूं। मैं कभी भी भाजपा और आरएसएस वालों से माफी नहीं मांगूंगा। ये उनको समझना चाहिए। राहुल बोले. गृहमंत्री दें इस्‍तीफा सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में बने जांच समिति।

लड़कियों को और बच्चों को मारा

आगे उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष होने के नाते ये मेरी जिम्मेदारी है कि देश की समस्याओं पर बोलूं। और इस समय सबसे बड़ी समस्या छात्रों पर हुई बर्बरता है। मैं इस पर बोलूंगा। वहां, छात्रों को डंडों से मारा गया वो भी उन डंडों में कीलें लगाई गई थीं। उनको कहां ये आइडिया आया। कई वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस वालों ने लड़कियों को और बच्चों को मारा।

गृह मंत्री के आदेश की जरूरत

आगे उन्होंने कहा कि अब सवाल ये उठता है कि जो भी कार्रवाई पुलिस करती है, जो गृह मंत्रालय से जुड़े होते हैं या वहां रिपोर्ट करते हैं। उन्हें गृह मंत्री के आदेश की जरूरत पड़ती है। मैनें खुद देखा है कि अमित शाह पुलिस अधिकारियों को फोन कर रहे थे, अफसर खुद फोन पर बोले अमित शाह जी। मैनें देखा कि मंत्री जितेंद्र सिंह को अमित शाह का लगातार फोन आ रहा था। इसका मतलब है कि उन्हें पता था कि उस दिन वहां छात्रों के साथ क्या हो रहा था।
एम्स की रिपोर्ट में भी पैलेट गन
अब यहां दो संभावनाएं है कि उन्होंने खुद आदेश दिया कि पैलेट गन का इस्तेमाल करें। उनपर लाठियां चलाएं, जिनमें कीलें लगी थीं। और दूसरी कि वो खुद नहीं जानते कि वहां क्या हो रहा था। इसके अलावा कोई और तीसरी संभावना नहीं हो सकती। जो भी छात्र वहां मारे गए हैं, उन्हें पता होना चाहिए, कि आपको जो भी हुआ उसके लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने ये भी कहा कि एम्स की रिपोर्ट में भी पैलेट गन का जिक्र है।
दोनों फोर्स गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती हैं
अब एक और बात कौन किसे रिपोर्ट करता है। दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है। गृह मंत्रालय अमित शाह संभालते हैं। वो गृह मंत्री है। बच्चों पर कार्रवाई करने वाली दिल्ली पुलिस थी और दूसरी आरएएफ थी। ये आरएएफ सीआरपीएफ को रिपोर्ट करती है, जो गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करता है। इसका मतलब हैं कि जिन लोगों ने छात्रों पर लाठी और पैलेट गन चालाई। वो दोनों फोर्स गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती हैं।

मैनें अमित शाह को एक पत्र लिखा

25 जुलाई को मैनें अमित शाह को एक पत्र लिखा। बहुत ही सम्मान के साथ लिखा और पूछा कि अमित शाह क्या आपने इस कार्रवाई की इजाजत दी। अगर नहीं दी तो फिर किसने दिया। इस पत्र पर मुझे कुछ भी नहीं बताया गया। मुझे ये भी नहीं पता ये पत्र वहां पहुंचा या नहीं।  हम लोगों को भरोसा दिलाना चाहते हैं। कि जिन छात्रों पर लाठी चली हैं, उनको न्याय मिलेगा। हमारे पास सभी के वीडियो और तस्वीरें मौजूद हैं। उनको इसकी सजा मिलेगी।