जंगल में मिला लापता युवक का शव, गले में निशान,हत्या की आशंका - rashtrmat.com

जंगल में मिला लापता युवक का शव, गले में निशान,हत्या की आशंका

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट के वारासिवनी थाना क्षेत्र के कोपे जंगल में एक लापता युवक का शव बुधवार को मिला। युवक की पहचान डोंगरिया निवासी राजेंद्र शरणागत के रूप में हुई है, जो मंगलवार दोपहर से लापता था। शव के पास शराब, पानी की बोतल और मांस की हड्डियां मिली हैं।

हत्या की आशंका जताई जा रही

मृतक के गले पर निशान देखे गए हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम (पीएम) रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। राजेंद्र शरणागत विवाहित थे।

शराब की बोतल और कुछ डिस्पोजल मिले

बताया जा रहा कि जिसकी लाश मिली है वह मृतक राजेद्र शरणागत है जो डोंगरिया गाँव का निवासी है। बताया यह जा रहा ही कि राजेंद्र कल से ही लापता था जिसकी तलाश घर वाले कर रहे थे। वही राजेंद्र की जिस जगह लाश मिली है वही करीब में ही पानी की बोतल के साथ शराब की बोतल और कुछ डिस्पोजल मिले है। मृतक के रिश्तेदार योगेश ठाकरे ने बताया कि राजेंद्र उनके मामा के दामाद थे। उन्हें व्हाट्सएप पर फोटो देखने के बाद जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने अन्य रिश्तेदारों से शव की शिनाख्त कराई। योगेश ने बताया कि राजेंद्र मंगलवार दोपहर से लापता थे।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं और पीएम रिपोर्ट तथा विस्तृत जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।