पंगत होटल में गर्ल फ्रेंड के साथ पति को पत्नी ने पकड़ा,चप्पलों से पीटा - rashtrmat.com

पंगत होटल में गर्ल फ्रेंड के साथ पति को पत्नी ने पकड़ा,चप्पलों से पीटा

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा (ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवा में पंगत होटल में प्रकाश अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ रूके हुए थे। उनकी पत्नी रानू पांडेय को इसकी भनक मिल गयी थी। और वो पिछले कई दिनों से रेकी कर रही थी। जैसे ही प्रकाश सिंह अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ होटल पहुंचे पीछे से उनकी पत्नी रानू पहुंच गयी। उसके बाद होटल में फेमली ड्रामा शुरू हो गया। प्रकाश का कहना है कि वो अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहते हैं। पत्नी ने अपने पति की उनकी गर्ल फ्रेंड के सामने चप्पलों से खूब धुनाई की।


आकाश के नाम होटल बुक था
रानू पांडेय और प्रकाश सिंह चौहानदोनों सीधी जिले के हैं। दोनों ने 3 जुलाई 2025 को कोर्ट मैरिज की थी लेकिन अब प्रकाश तलाक लेना चाहता है। मारपीट और हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। पति के होटल में ठहरने की सूचना रानू के दोस्त ने दी थी। होटल का कमरा आकाश सिंह चैहान के नाम से बुक था। साथ मौजूद युवती की एंट्री के लिए फर्जी आधार कार्ड जमा कराया गया था। आधार कार्ड में उसका सरनेम भी बदला गया था।
पति को थप्पड़ मारने लगी
महिला होटल के कमरे के बाहर पहुंचकर लगातार दरवाजा खटखटाती है। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही अंदर उसका पति एक युवती के साथ मिला। यह देखते ही वह कमरे में घुसी और पति को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। रानू ने प्रकाश से पूछा क्या तुमने तलाक ले लिया है। उसकी गर्ल फ्रेंड से पूछा तू कौन है। उसने बताया कि मेरी इनसे शादी हुई है

जबरन युवती होटल लाई
बेड पर बैठा प्रकाश ने कहा युवती उसे जबरन होटल लेकर आई है। हालांकि महिला और युवती दोनों ने उसकी बात का विरोध किया। युवती चिल्लाते हुए प्रकाश को बोली तुम तो कह रहे थे कि मेरी शादी नहीं हुई है। फिर ये कौन महिला है। उसने पुलिस बुलाने की बात कही।रानू पांडेय ने बताया कि रविवार को वह रीवा आई थी। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसका पति पंगत होटल में है। सूचना मिलते ही वह होटल पहुंची। करीब दो घंटे तक तलाश के बाद वह कमरा नंबर.108 तक पहुंची। दरवाजा खुलवाने पर अंदर उसका पति दूसरी युवती के साथ मिला। रानू ने होटल परिसर में पति की पिटाई शुरू कर दी। लगातार थप्पड़ मारती रही। मौजूद लोग वीडियो बनाने में लगे रहे।


पति को सिविल लाइन थाने ले गयी
हंगामे के दौरान प्रकाश सिंह  ने कहा मैं प्रेमिका के साथ रहना चाहता हूं। तुमसे तलाक लेना चाहता हूं। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। रानू उसे होटल से बाहर लाई और थप्पड़ मारते हुए आटो में बैठाकर सिविल लाइन थाने ले गई।रानू पांडेय ने कहाए अगर तलाक ही लेना था तो मुझसे शादी क्यों की। मैं तलाक नहीं दूंगी। ये चोरी.छिपे किसी और को डेट कर रहा था। 6 महीने से मुझसे दूर भाग रहा है।

दो दिन ट्रेस कर  पकड़ा

पति आकाश के बारे में वो लगातार पता लगाने में जुटी हुई थी, उसने बताया कि दो दिन पहले उसके मोबाइल पर पति की फेसबुक आईडी लॉग इन हो गई। वो फेसबुक के जरिए पति को ट्रेस कर रही थी। वो रीवा में रहकर पढ़ाई करती है, रविवार दोपहर को जब वो अपने घर सीधी जा रही थी तभी पति को बाइक पर दूसरी लड़की को लेकर जाते देखा। पत्नी ने दोनों का पीछा किया और दो घंटे की मशक्कत के बाद पंगत होटल के कमरे में पति आकाश को दूसरी लड़की के साथ पकड़ा।

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि होटल में पति.पत्नी के विवाद की सूचना मिली थी। सूचना के बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया। आवेदन मिलने के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।