कुंए में थी जहरीली गैस,महिला के गिरने से मौत - rashtrmat.com

कुंए में थी जहरीली गैस,महिला के गिरने से मौत

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट जिले के रजेगांव में मंगलवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की 50 फीट गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई। कुएं के भीतर जहरीली गैस का रिसाव होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था, जिसके बाद एसडीईआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला।महिला कुएं में कैसे गिरी, कारण अज्ञात बुजुर्ग महिला कुएं के भीतर कैसे और किन परिस्थितियों में गिरी, यह बात अभी तक साफ नहीं हो सकी है।

टीम के लिए नीचे उतरना जानलेवा

घटना की सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि 50 से 60 फीट गहरे कुएं के अंदर खतरनाक जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था, जिससे रेस्क्यू टीम के लिए नीचे उतरना जानलेवा साबित हो सकता था।इसके बावजूद जवानों ने आधुनिक सुरक्षा उपकरणों और ऑक्सीजन मास्क की मदद से कुएं में उतरकर अपना अभियान शुरू किया।

ढाई घंटे  के बाद बाहर निकाला शव

एसडीईआरएफ और क्यूआरटी की टीम ने करीब दो से ढाई घंटे तक चले बेहद कठिन और जोखिम भरे प्रयासों के बाद मृत महिला कुसमबाई पति श्यामराव गोंदुडे के शव को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीम ने शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

शव का पोस्टमार्टम कराया

महिला कुएं में कैसे गिरी, कारण अज्ञात बुजुर्ग महिला कुएं के भीतर कैसे और किन परिस्थितियों में गिरी, यह बात अभी तक साफ नहीं हो सकी है। किरनापुर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।