सीहोर में ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 5 की मौत, 4 लोग गंभीर घायल - rashtrmat.com

सीहोर में ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 5 की मौत, 4 लोग गंभीर घायल

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार अंदर फंस गए, जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

वाहन से उछलकर दूर गिरे तीन लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। तीन लोग वाहन से करीब 15 से 20 फीट दूर जा गिरे, जबकि चालक सहित कई लोग बोलेरो में फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।

राजगढ़ से आष्टा जा रहे थे

आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया कि बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे। सभी राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के भियापुरा गांव के निवासी थे और इलाज कराने आष्टा जा रहे थे। मृतकों और घायलों में राजाराम सुंदर (45), भगवान (50), इंदर सिंह (55), राधेश्याम (38), बनेसिंह (22), गुलाबचंद (30), हेमराज (25), देवीराम (60) और अमरसिंह (45) शामिल हैं।

सभी राजगढ़ के कालीपीठ क्षेत्र के रहने वाले

आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया कि सभी लोग राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के भियापुरा गांव के रहने वाले हैं। वे इलाज कराने आष्टा जा रहे थे। आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर मेना गोदी गांव के पास हादसे का शिकार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *