युवा कांग्रेस ने कई मुद्दे पर प्रदर्शन किया,धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला फूंका - rashtrmat.com

युवा कांग्रेस ने कई मुद्दे पर प्रदर्शन किया,धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला फूंका

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।युवा कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी बालाघाट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को काली पुतली चौक  पर धरनाप्रदर्शन और जनसभा आयोजित की गई।मंहगाई,बेरोजगारी और नीट के पेपर लीक आदि मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया।इस दौरान केन्द्रीय शिक्ष मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पूतला फूंका गया। हालांकि प्रदर्शन में एक सीमित संख्या में काग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समेत जिले के कई दिग्गज नेता नदारद देखे गये। लेकिन जैसे ही युथ कांग्रेस के प्रदेशध्यक्ष यश घनघोरिया कार्यक्रम में पहुंचे प्रदर्शन का स्वरूप बदल गया। वही कुछ देर बाद विधायक विक्की पटेल और अनुभा मुंजारे भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।

सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी पेपर लीक और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। जबकि सरकार केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित होकर रह गई है। नीट पेपर लीक,सरकारी भर्तियों में कथित घोटालों की निष्पक्ष जांच की होनी चाहिए। बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जाए। डीएपी खाद की कीमतों में कमी होनी चाहिए। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। जबकि रोक लगाने की बात की गयी थी।


हर वर्ग बीजेपी से परेशान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कहा कि नीट जैसी परीक्षा में गड़बड़ी गंभीर मामला है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही कहा कि किसानों को समय पर खाद और बिजली नहीं मिल रही हैए जिससे हालात खराब हैं।उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार दोनों पर जनविरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि हर वर्ग परेशान है।

जनता सरकार के रवैये को समझ रही

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर भी घनघोरिया ने  कहा कि इस तरह के बयान गंभीरता को कमजोर करते हैं और नेताओं को जिम्मेदारी से बोलना चाहिए।एक वरिष्ठ मंत्री द्वारा इस प्रकार की भाषा और विवादित टिप्पणियां करना शोभा नही देता। वे लगातार विवादित बयान देकर सार्वजनिक मर्यादा को ठेस पहुंचाते हैं।घनघोरिया ने दावा किया कि जनता सरकार के रवैये को समझ रही है और आने वाले समय में बदलाव देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *