मुहर्रम जुलूस के दौरान उज्जैन में लोगों को लाठी डंडे से मारते दिखे युवक, - rashtrmat.com

मुहर्रम जुलूस के दौरान उज्जैन में लोगों को लाठी डंडे से मारते दिखे युवक,

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल/उज्जैन(ब्यूरो)। उज्जैन में मोहर्रम जुलूस  के दौरान एक बार फिर विवाद की घटना सामने आई है।  मुहर्रम जुलूस के दौरान हवा में कार ब्लास्ट के मामले के बाद अब लाठी-डंडों से हमला करने का वीडियो सामने आया है, जो 25 जून, यानी शुक्रवार को नई सड़क इलाके का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डंडे लेकर खड़े नजर आते हैं। जैसे ही जुलूस आगे बढ़ता है, वे अचानक लोगों पर हमला शुरू कर देते हैं।

कुछ युवक डंडे लेकर खड़े थे, जैसे ही भीड़ आगे बढ़ी डंडों से हमला कर दिया।

औपचारिक शिकायत नहीं

शहर के नई सड़क क्षेत्र में शुक्रवार रात निकले जुलूस के दौरान कुछ युवकों द्वारा कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है ।वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जुलूस के गुजरने के दौरान कुछ युवक अचानक डंडों के साथ आगे बढ़ते हैं, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।हमले के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है। कुछ लोगों के चोटिल होने की भी जानकारी सामने आई है। वीडियो में कुछ लोग हमलावर युवकों का पीछा करते हुए भी दिखाई देते हैं, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं।  घटना में कुछ लोगों के घायल होने की बात सामने आई है, हालांकि किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है। खास बात यह है कि घटना के बाद अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है।

जुलूस में भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है।

वायरल वीडियो के आधार पर जांच

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने और घटना की पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत मिलने और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *