चोरी नहीं करने देने पर पार्किग कर्मचारी को चोरों ने खूब मारा - rashtrmat.com

चोरी नहीं करने देने पर पार्किग कर्मचारी को चोरों ने खूब मारा

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। शहर के प्रकाश चैराहा स्थित ऊषा गोल्ड पार्किंग में देर रात चोरी करने से रोकने पर चोरों ने पार्किग कर्मचारी कैलाश सोनी की डंडे से बेदम पिटाई कर दी। तीनों चोर मुंह बांधकर चोरी करने की नियत से पार्किग परिसर में घुसे थे। उनकी चोरी की कोशिश नाकाम होने पर उन्होंने पार्किंग कर्मचारी कैलाश सोनी पर हमला कर दिया।
हाथ पैर फ्रेक्चर
पार्किंग कर्मचारी कैलाश सोनी निवासी टिकरी थाना सगरा चोरों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में कैलाश के दोनों हाथ और पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। उनके हाथ.पैर में फ्रैक्चर आया है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।तीनों आरोपी चेहरे ढके हुए थे और काफी देर तक पार्किंग क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। कर्मचारियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। मारने के बाद से मौके से फरार हो गए।
सीसीटीवी देखे जा रहे हैं
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *