दुरंतो एक्सप्रेस में टॉयलेट में बर्तन धोते दिखे कर्मचारी - rashtrmat.com

दुरंतो एक्सप्रेस में टॉयलेट में बर्तन धोते दिखे कर्मचारी

राष्ट्रमत न्यूज,मुंबई(ब्यूरो)।दुरंतो एक्सप्रेस में टॉयलेटमें कर्मचारी बर्तन धोते देखे गए।खाद्य सुरक्षा एंव मानक प्रधिकरण इस मामले को गंभीरता से लिया और आईआरसीटीसी को नोटिस थमा दिया।भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों को दी जाने वाली कैटरिंग सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं ।मुंबई-एर्नाकुलम दुरंतो एक्सप्रेस में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें ट्रेन के शौचालय के अंदर ही खाने के बर्तन धोए जा रहे थे ।सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने IRCTC को नोटिस जारी किया है।

दुरंतो एक्सप्रेस के टॉयलेट में बर्तन धोते दिखे कर्मचारी... FSSAI ने रेलवे को थमाया नोटिस

वैधानिक नोटिस जारी

मामला लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)-एर्नाकुलम दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12223) में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन से जुड़ा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर ट्रेन के कैटरिंग स्टाफ को ट्रेन के टॉयलेट परिसर में खाने के बर्तन धोते हुए देखा गया।वीडियो सामने आने के बाद FSSAI ने इसे खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है । ने 28 मई 2026 को IRCTC को वैधानिक नोटिस जारी कर पूरे मामले पर तथ्यात्मक रिपोर्ट और एक्शन टेकन रिपोर्ट तत्काल देने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा 

FSSAI ने कहा है कि इस तरह की लापरवाही यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। खाद्य सुरक्षा नियामक के मुताबिक, यह मामला फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (लाइसेंसिंग एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ फूड बिजनेस) रेगुलेशंस, 2011 के तहत निर्धारित स्वच्छता मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है. अब सभी की निगाहें आईआरसीटीसी की प्रतिक्रिया और जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

IRCTC ने लिया एक्शन

FSSAI ने IRCTC को रेलवे की सभी कैटरिंग सेवाओं में स्वच्छता नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि नियमों का पालन नहीं होने पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत सख्त कानूनी और नियामकीय कार्रवाई की जा सकती है।वहीं FSSAI के नोटिस के बाद IRCTC से जवाब आया है।