पेट्रोल-डीजल फिर महंगा,संकट मोचक पहुंचे वेनेजुएला,पिक्चर अभी बाकी है - rashtrmat.com

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा,संकट मोचक पहुंचे वेनेजुएला,पिक्चर अभी बाकी है

राष्ट्रमत न्यूज,नईदिल्ली(ब्यूरो)। देश में पेट्रोल डीजल के दाम फिर बढ़ गये। सात रुपए की तेजी आई। संकट मोचक प्रधान मंत्री वेनेजुएला के दौरे पर है। जबकि देशवासियों को कह रहे हैं पेट्रोल डीजल बजाएं। देश भयानक आर्थिक मंदी की ओर जा रहा है।तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।

News Article Hero Image

कीमत और बढ़ सकती है

देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर आम आदमी की टेंशन बढ़ा दी है।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को फिर से वृद्धि हो गई। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब तेल की कीमतों में तेजी आई है। जानकारों के मुताबिक आगे कीमत और बढ़ सकती है।

अब तक पेट्रोल 7.35 रुपये

15 मई से अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 7.5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। इससे ट्रांसपोर्ट, रोजमर्रा के सामान और घरेलू बजट पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की ऊंची कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। लंबे अंतराल के बाद हाल में 15 मई को पहली बार तेल की कीमतों में वृद्धि हुई थी। तब से लेकर अब तक पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.82 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं। इनकी कीमतों में अभी और वृद्धि हो सकती है।

Petrol price f

मई महीने में कब-कब बढ़े दाम

15 मई: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर करीब 3 रुपये की वृद्धि हुई थी।
19 मई: पेट्रोल और डीजल के दाम में प्रति लीटर 90 पैसे की वृद्धि हुई थी।
23 मई: पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।
25 मई: पेट्रोल की कीमत में 2.61 और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

 कोलकाता में पेट्रोल सबसे महंगा

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए से बढ़कर 102.12 रुपए प्रति लीटर (Delhi petrol price) हो गई है। वहीं डीजल 92.49 रुपए से बढ़कर 95.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया।मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपए और डीजल 97.83 रुपए प्रति लीटर बिक (Mumbai petrol price) रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपए और डीजल 99.82 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपए और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर हो गया।