राजपाल यादव के बदले सुर, जेलें भी अपडेट होनी चाहिए - rashtrmat.com

राजपाल यादव के बदले सुर, जेलें भी अपडेट होनी चाहिए

 राष्ट्रमत न्यूज,लखनऊ/शाहजहांपुर(ब्यूरो)। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। कानून की नजर में कोई छोटा बड़ा नहीं होता। उन्होंने जेलों में सुधार की जरूरत बताते अच्छे आचरण वाले बंदियों को मुख्यधारा में वापस आने का मौका देने की बात कही। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से छूटने के बाद राजपाल यादव बुधवार को अपने गांव कुंडरा पहुंचे थे।

News Article Hero Image

सिनेमा के जिम्मेदार अभिनेता

यहां मीडिया से वार्ता के दौरान इतना ही कहा कि उनके खराब समय में लोगाें ने प्रत्यक्ष, अ प्रत्यक्ष जिस रूप में मदद की। उनके लिए प्रार्थना की। उनका इस मुश्किल घड़ी में साथ दिया। उन सभी के वह शुक्रगुजार हैं। उनका आभार व्यक्त करते हैं। राजपाल ने कहा कि वह भारतीय सिनेमा के जिम्मेदार अभिनेता हैं।

जेलें भी अपडेट होनी चाहिए

हास्य, गंभीर सहित विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाईं हैं। कला उनके लिए एक विज्ञान है, जिसके वह विद्यार्थी हूं । अभिनय उनका पैशन है। इसलिए उनको कभी काम ढूंढना नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल में रहने के दौरान उन्होंने महसूस किया कि जब सबकुछ अपडेट हो रहा है । तो जेलें भी अपडेट होनी चाहिए।जिन बंदियों का आचरण, व्यवहार सबकुछ सही है। जो अदालतों के चक्कर नहीं लगा पा रहे और सजायाफ्ता हैं। ऐसे दस प्रतिशत बंदियों के बारे में विचार करते हुए मुख्यधारा में वापस लौटने के लिए अवसर दिया जा सकता है। क्योंकि घृणा पाप से करनी चाहिए न कि पापी से नहीं।

30 दिन की अंतरिम जमानत

नौ करोड़ के रकम के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को 30 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। पांच फरवरी काे सरेंडर करने पर उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया था। गुरुवार को राजपाल यादव की भतीजी की शादी है, जिसमें वह शामिल होने आए हैं।