राष्ट्रमत न्यूज,मुंबई(ब्यूरो)। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गईं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में सुनेत्रा को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला। शरद पवार इस समारोह में नहीं पहुंचे।सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह में एनसीपी नेता सुप्रिया सुले लोकभवन नहीं पहुंचीं। वहीं शरद पवार भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। हालांकि समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद रहे, जबकि एनसीपी के अन्य नेताओं की उपस्थिति दर्ज की गई।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/31/697dead5de3ff-sunetra-pawar-31391586-16x9-2026-01-31-17-14-18.jpeg)
राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दिया
इससे पहले दिन में NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सुनेत्रा को पार्टी नेता चुना गया था।डिप्टी CM की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। अजित पवार की तीन दिन पहले 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी CM पद खाली हो गया था।