महिला वॉलीबॉल स्पर्धा में वारासिवनी महाविद्यालय की गायत्री का चयन - rashtrmat.com

महिला वॉलीबॉल स्पर्धा में वारासिवनी महाविद्यालय की गायत्री का चयन

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।  मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी खेल कैलेंडर 2025-26 के अनुसार राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस पद्मधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर  महाविद्यालय, सतना में 9 जनवरी 2026 से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए शासकीय एस.एस.पी. महाविद्यालय वारासिवनी की छात्रा कुं. गायत्री बनोटे (बी.एस.सी. तृतीय वर्ष), पिता श्री पीतम सिंह बनोटे का चयन किया गया है।

क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है

उल्लेखनीय है कि कुं. गायत्री बनोटे का चयन संभाग स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया, जिसका आयोजन शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय, बालाघाट में संपन्न हुआ था। राज्य स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करना महाविद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। गायत्री के चयन पर महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल बिसेन, प्राचार्य डॉ. सरिता कोल्हेकर, क्रीड़ा अधिकारी श्री विकास साहू, क्रीड़ा समिति के सदस्यगण, समस्त प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक, नियमित कार्यालयीन कर्मचारी, अतिथि विद्वान, जनभागीदारी शिक्षक एवं कर्मी तथा कर्मचारियों ने बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *