मारपीट करने वाले मदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस - rashtrmat.com

मारपीट करने वाले मदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस

राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)। जिले में कानून व्यवस्था का माखौल उड़ाने वाले बदमाशों का कोतवाली पुलिस ने जुलूस निकाला। आरोपियों ने एक चौकीदार के साथ मारपीट किये थे।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
घटना वार्ड नंबर 28 स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी परिसर की है। जहां ड्यूटी पर तैनात चौकीदार संजय कावरे के साथ दो बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट की थी। बिना किसी ठोस वजह के पहले गालीगलौज की।फिर डंडों से जानलेवा हमला किया । यह पूरी वारदात परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई की।
चौकीदार को बुरी तरह पीटा
जांच में सामने आया कि घटना स्थल के पास स्थित एक ढाबे पर आरोपियों ने पहले शराब पी और नशे की हालत में ट्रैक्टर एजेंसी परिसर में घुसकर उत्पात मचाया। कर्मचारियों को धमकाया गया और चौकीदारको बुरी तरह पीटा गया। वायरल फुटेज में बदमाशों की बेखौफ गुंडागर्दी ने आम लोगों में दहशत के साथ आक्रोशित किया।कोतवाली पुलिस नेें लक्की और विकास को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने उनका जुलूस निकाला और उन्हें क्राइम सीन पर ले.जाकर घटना पर चर्चा करते हुए उनकी पहचान करवाई। बदमाशो से सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाया।