संजय गांधी के आउटसोर्स कर्मचारियों ने की हड़ताल,वेतन शाम तक मिलेगाःडीन - rashtrmat.com

संजय गांधी के आउटसोर्स कर्मचारियों ने की हड़ताल,वेतन शाम तक मिलेगाःडीन

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। डिप्टी C M राजेन्द्र शुक्ला के रीवा में संजय गांधी अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर आज सुबह से ही धरने पर बैठ गए थे।कर्मचारियों ने इजायल कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले दो महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। डीन भी आश्वासन देते आए हैं कि जल्द मिल जाएगा। दोपहर दो बजे तक आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। डाॅ सुनील अग्रवाल ने कहा कि शाम तक वेतन मिल जाएगा।


कंपनी मनमानी कर रही
आउटसोर्स कर्मचारियों का आरोप है कि बीते दो महीनों से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आउटसोर्स कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विपिन पांडे ने बताया कि कंपनी मनमाने तरीके से वेतन में कटौती कर देती है। तो कभी भुगतान में लगातार देरी करती है। अब स्थिति यह है कि पिछले दो महीने से वेतन पूरी तरह से रुका हुआ है।हम सब किराये से रहते हैं। परिवार के साथ रहते हैं। आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं।


इमरजेंसी सेवाएं जारी रही
शिवेन्द्र पांडये उपाध्यक्ष ने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण घर का खर्च चलाना बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। करीब 1200 आउटसोर्स कर्मचारी कंपनी की वजह से समस्या से प्रभावित हैं।धरना दे रहे कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनका बकाया वेतन जल्द जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो काम ठप कर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी कंपनी और प्रशासन की होगी। इमरजेंसी सेवाएं जारी है।
डीन के आश्वासन पर हड़ताल खत्म
आउटसोर्स कर्मचारियों की वेतन के संदेर्भ ने डीन सुनील अग्रवाल ने कहा कि इनके अध्यक्ष और पदाधिकारियों की मांगों पर कंपनी से बात की गयी है। आज शाम तक सब को वेतन मिल जाएगा। डीन सुनील अग्रवाल के आश्वासन पर आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि यदि वेतन की समस्या का निवारण नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *