रीवा में 2 लाख 73 हजार टन धान की हुई खरीद,292.83 करोड़ का भुगतान - rashtrmat.com

रीवा में 2 लाख 73 हजार टन धान की हुई खरीद,292.83 करोड़ का भुगतान

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। जिले में 96 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में 29 दिसम्बर तक 45296 किसानों से दो लाख 73 हजार 767 टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 63 हजार 122 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। कुल खरीदे गए धान में से एक लाख 96 हजार 527 टन धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया जा चुका है। कुल खरीदी में से दो लाख 64 हजार 411 टन धान परिवहन के लिए तैयार है।

किसानों के बैंक खाते में भुगतान

अब तक गोदाम स्तरीय खरीदी केन्द्रों में 93 प्रतिशत तथा समिति स्तरीय खरीदी केन्द्रों में खरीदी गई धान के 84 प्रतिशत के स्वीकृति पत्र जारी किए जा चुके हैं। किसानों को 599 करोड़ 50 लाख का भुगतान मंजूर किया गया है तथा 292 करोड़ 83 लाख रुपए का किसानों के बैंक खाते में भुगतान किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *