सुकमा DSP पर युवक-युवती ने चाकू से सिर-गले पर किया हमला - rashtrmat.com

सुकमा DSP पर युवक-युवती ने चाकू से सिर-गले पर किया हमला

 राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के DSP तोमेश वर्मा पर पुरानी रंजिश के चलते दंतेवाड़ा में युवक-युवती ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में अफसर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चेहरे पर गहरी चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

युवक और युवती गिरफ्तार

   किसी काम से DSP तोमेश वर्मा दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय आए हुए थे। इस दौरान दुर्ग के रहने वाले रमाशंकर साहू और रजनिशा वर्मा उनका पीछा करते हुए सुकमा से दंतेवाड़ा आ गए। इस दौरान मौका मिलते ही अचानक चाकू से गले के पास हमला कर दिया। जिससे अधिकारी के सिर और गले के पास गंभीर रूप से चोट आई है। डॉक्टर के अनुसार, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हमलावर युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक-युवती से पूछताछ जारी- ASP

 दोनों आरोपियों और तोमेश वर्मा के बीच दुर्ग जिले की कोर्ट में पहले से एक प्रकरण विचाराधीन था। जिसमें सितंबर 2025 में दोषमुक्ति हुई थी। इसी पुराने केस से जुड़ी रंजिश को हमले का कारण माना जा रहा है।इस पूरे मामले में दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने बताया कि युवक-युवती से पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *