बिहार का ढाका विधान सभा RJD की जीत पर BJP ने हाई कोर्ट में दी चुनौती - rashtrmat.com

बिहार का ढाका विधान सभा RJD की जीत पर BJP ने हाई कोर्ट में दी चुनौती

राष्ट्रमत न्यूज,पटना(ब्यूरो)। बिहार में विधान सभा के चुनावी परिणाम के बाद ढाका सीट इन दिनों चर्चा में है। यहां से आरजेडी के फैसल रहमान बीजेपी के पवन जायसवाल को 178 वोटों से हराया था। चुनाव परिणाम मे बाद फैसल रहमान ने फर्जी वोटिंग का अरोप लगाया है। पवन जायसवाल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दिये हैं।

मुख्य प्रतिवादी बनाया

याचिका में राजद के विधायक फैसल रहमान को मुख्य प्रतिवादी बनाया गया है। इसके अलावा ढाका विधानसभा सीट के रिटर्निंग अफसर, पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिका पटना और भारतीय चुनाव आयोग, नई दिल्ली को भी सहायक प्रतिवादी बनाया गया है।

6 FIR भी दर्ज की गई

पवन जायसवाल ने चुनाव नतीजे आने के बाद ढाका विधानसभा सीट पर फर्जी वोटिंग की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि 298 लोग ऐसे हैं जो विदेश में रहते हैं, तीन लोग मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद हैं, 45 लोग मर चुके हैं, 41 दोबारा नाम वाले और 1057 लोग ऐसे हैं, जो बिहार से बाहर रहते हैं।पवन जायसवाल का कहना है कि इन सभी लोगों के वोट डाले गए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वोटिंग वाले दिन फर्जी वोटिंग के मामले में 6 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं जिससे पता चलता है कि विधानसभा चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग हुई है। लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इस विधानसभा सीट पर फिर से चुनाव होगा?ढाका सीट पूर्वी चंपारण जिले में पड़ती है। इस सीट पर बीजेपी के पवन जायसवाल ने साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी और फैसल रहमान चुनाव हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *