बॉम्बे हाई कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी - rashtrmat.com

बॉम्बे हाई कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

 राष्ट्रमत न्यूज,मुंबई(ब्यूरो)। बाॅम्बे हाई कोर्ट को बम से उढ़ा देने की धमकी ईमेल से किसी ने भेजा। बम की धमकी मिलने के बाद दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। दक्षिण मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट समेत मुंबई की अन्य अदालतों को भी बम की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस ने अदालत परिसर में बम डिटेक्शन यूनिट तैनात की है।

धमकी ईमेल के जरिए भेजी  

मुंबई पुलिस आयुक्त ने बताया कि बम की धमकी कई अदालतों और बैंकों को ईमेल के जरिए भेजी गई थी। उन्होंने मुंबईवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों की पूरी तरह से जांच कर ली है।

कोई विस्फोटक नहीं मिला

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांद्रा कोर्ट को धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसके बाद निर्धारित मानक प्रक्रिया (SOP ) का पालन किया गया और पूरी तरह से परिसर खाली कराया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, “बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड ने परिसर की तलाशी ली। कोई विस्फोटक नहीं मिला और धमकी झूठी पायी गयी।” उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश समेत सभी न्यायाधीशों ने दोपहर करीब 1 बजे परिसर खाली कर दिया। वकीलों के संगठनों ने भी धमकी मिलते ही अपने सदस्यों को हाई कोर्ट परिसर खाली करने को कहा। मुवक्किलों और अदालत के कर्मचारियों को भी परिसर खाली करने के लिए कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *