शान शौकत देख ईडी छापा मारने उन्नाव के इस गांव पहुंची - rashtrmat.com

शान शौकत देख ईडी छापा मारने उन्नाव के इस गांव पहुंची

राष्ट्रमत न्यूज,लखनऊ/उन्नाव (ब्यूरो)। शान शौकत देख कर मेडिकल स्टोर संचालक की ईडी भी दंग रह गयी। उसने अपने बेटे की शादी में गांव के लोगों को दुबई ले गया। उनके वापस लौटने का भी प्रबंध किया। बात अजगैन क्षेत्र के भितरेपार गांव में मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे अनुराग द्विवेदी की शादी का है। उसने 15 दिन पहले दुबई में शिप में अपनी शादी की। मेहमानों की लिस्ट में गांव के 20 लोग भी शामिल थे। जिन्हें वह अपने खर्चे पर दुबई ले गया। इसी शादी के बाद वह चर्चा में आया तो बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम ने उसके घर व अन्य प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा।

Hero Image

करोड़ों रुपये कमाते हैं

अनुराग फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म (ड्रीम 11, एमपीएल, माई सर्किल) के प्रमोटर और कंटेंट क्रिएटर हैं। आइपीएल में सीधे पैसा न लगाकर बल्कि अपनी लोकप्रियता और ब्रांड सहयोग के जरिए करोड़ों रुपये कमाते हैं। भारत से दुबई तक उसका सट्टे व जुए का नेटवर्क फैले होने की क्षेत्र में चर्चा है। 10 गाड़ियों से ईडी की 16 सदस्यीय टीम ने उन्नाव के नवाबगंज कस्बे और अनुराग द्विवेदी के पैतृक गांव भितरेपार खजूर में एक साथ दबिश दी। गांव में छह और नवाबगंज कस्बे में चार वाहन उसके गन हाउस, मेडिकल स्टोर व हार्ड वेयर दुकान के पास खड़ी रहीं।

निवेश करने का आरोप है

छापेमारी के समय अनुराग द्विवेदी अपने घर पर मौजूद नहीं थे। टीम ने उनके आवास के अलावा नवाबगंज कस्बे में स्थित उनके चाचा नपेंद्र नाथ द्विवेदी के घर पर भी जांच की। टीम ने कई घंटों तक विभिन्न दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजात खंगाले। हालांकि, जांच के दौरान क्या बरामद हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। चर्चा है कि अनुराग पर आनलाइन प्लेटफार्म में एक एप के जरिए करोड़ों रुपये का सट्टा नेटवर्क चलाने और उससे अर्जित धन को विभिन्न माध्यमों से निवेश करने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *