नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस उतरी सड़क पर,मोदी-शाह के पोस्टर पर पोती कालिख - rashtrmat.com

नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस उतरी सड़क पर,मोदी-शाह के पोस्टर पर पोती कालिख

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर (ब्यूरो)। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से सोनिया गांधी और राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में बड़ी राहत मिली है। अदालत ने दोनों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ईडी की तरफ से दोनों के खिलाफ दायर की गई चार्जशीट का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। इस पर आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यालय की ओर कांग्रेस ने कूच किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी झूठ बोलकर हमारे शीर्ष नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की। और कोर्ट इस मामले को संज्ञान लेने से इंकार कर दिया। जाहिर सी बात है कि मोदी सरकार ने एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और अमित शाह के पोस्टर पर कालिख पोती।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। पंडरी में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय घेरने आगे बढ़ रहे हैं।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर पर कालिख पोती। बता दें कि यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर किया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई की जा रही है। लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी पुलिस बल तैनात रही।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज  भी मौजूद हैं।विरोध प्रदर्शन के दौरान भूपेश बघेल और कार्यकर्ताओं ने सत्यमेव जयते के नारे लगाए।

भारी पुलिस बल तैनात है

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, विकास उपाध्याय समेत कांग्रेस, NSUI नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हैं। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई की जा रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है।प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारियों पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *