राष्ट्रमत न्यूज जयपुर/ नागौर(ब्यूरो)। डीडवाना-कुचामन में पत्नी ने प्रेमी और साथी के साथ मिलकर पति को मार डाला। हत्या की मास्टरमाइंड पत्नी थी। उसने लव अफेयर में बाधक बन रहे पति को हटाने के लिए नागपुर (महाराष्ट्र) से वाई-फाई कॉलिंग पर पूरी साजिश रची थी।गच्छीपुरा थानाधिकारी महावीर सिंह ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की। सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावरों के CDR खंगाले। तकनीकी और साइबर टीम की मदद से पुलिस को सुराग मिले। शक के आधार पर आरोपी जीवनराम को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा किया।

आरोपी जीवनराम और राजूराम (टी-शर्ट में)।
शोक सभा में रोने लगी
उसने प्रेमी को सलाह दी कि वह डी-मार्ट से चाकू खरीदे। प्रेमी ने डी-मार्ट से खरीदे गए चाकू से ही बीच रास्ते प्रेमिका के पति का गला काट दिया था।इसके बाद पत्नी महाराष्ट्र से फ्लाइट करके जयपुर आई। वहां से शादी के करीब 7 साल बाद पहली बार वह ईटावालाखा (गच्छीपुरा) स्थित पति के पैतृक निवास पर शोक सभा में जाकर रोने लगी थी। यह खुलासा गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में किया है।
आरोपी लंगड़ा कर चल रहे थे
गच्छीपुरा CI महावीर सिंह ने बताया- 29 नवंबर को सुरेंद्र उर्फ सुरेश दादरवाल (24) की हत्या की थी। शनिवार शाम हत्या में शामिल सुरेंद्र की पत्नी रेखा (21), उसके प्रेमी राजूराम (21) और साथी जीवनराम (23) को गिरफ्तार किया था।पुलिस ने रविवार को आरोपियों की मार्केट में पैदल परेड निकाली। पूरे रास्ते आरोपी लंगड़ा कर चल रहे थे।

प्रेमी को भेजी पति की लोकेशन
रेखा अपने पिता के पास नागपुर में रहती थी। वहीं से वाई-फाई कॉलिंग से राजूराम से संपर्क करती रही। दोनों ने मिलकर हत्या का प्लान तैयार किया। राजूराम लगातार सुरेंद्र की लोकेशन पर नजर रखता रहा, जिसमें साथी जीवनराम को भी शामिल कर लिया। घटना वाले दिन रेखा ने पति की लोकेशन दी, जिसके आधार पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर ली।

बेवफा पत्नी रेखा
सुरेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची
जीवनराम के कबूलनामे के बाद पुलिस ने सुरेंद्र की पत्नी रेखा और उसके प्रेमी राजूराम को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि रेखा और सुरेंद्र की शादी 2018 में हुई थी, लेकिन उसका गौना नहीं हुआ था। 2020 में रेखा कुचामन में किराए के कमरे में रहकर कोचिंग करने लगी। इस दौरान वह राजूराम के संपर्क में आई। 2022-23 में बीएससी क्लियर कर ली। 2023 में रेखा और राजूराम में लव अफेयर हो गया। इसके बाद इसी साल सितंबर में दोनों ने सुरेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।