किसान ने टोकन नहीं मिलने पर ब्लेड से काटा गला - rashtrmat.com

किसान ने टोकन नहीं मिलने पर ब्लेड से काटा गला

 राष्ट्रमत न्यूज रायपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने धान खरीदी में गड़बड़ियों और बागबाहरा के एक किसान द्वारा की गई आत्महत्या की कोशिश के खिलाफ रविवार को उरला में सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।महासमुंद जिले के ग्राम सेनभाठा (बागबाहरा) के 65 वर्षीय किसान मनबोध गांडा ने धान बेचने के लिए टोकन न मिलने से परेशान होकर अपने ही गले पर ब्लेड से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया।

मेकाहारा पहुंचा था कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

गले पर ब्लेड चला लिया

महासमुंद जिले के ग्राम सेनभाठा (बागबाहरा) के 65 वर्षीय किसान मनबोध गांडा ने धान बेचने के लिए टोकन न मिलने से परेशान होकर अपने ही गले पर ब्लेड से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना शनिवार की है, जब किसान घर से गाय चराने निकला था और पास के खेत में जाकर गले पर ब्लेड चला लिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली जिन्होंने परिजनों को सूचना दी। घायल किसान को 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिलहाल किसान का इलाज रायपुर के मेकाहारा में चल रहा है, और ऑपरेशन के बाद उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

खरीदी केंद्रों पर बारदाने की कमी

भूपेश बघेल ने कहा कि खरीदी केंद्रों पर बारदाने की कमी, तौल में गड़बड़ी और वजन घटतौली जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इसके अलावा, धान के लिए की जाने वाली वसूली भी विवाद का कारण बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी समस्या किसानों को टोकन को लेकर हो रही है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में किसान अपने टोकन नहीं कटवा पा रहे हैं और खरीदी की सीमा कम होने से स्थिति और जटिल हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *