अब नवम्बर में रीवा से इंदोर,दिल्ली और मुंबई,का हवाई सफर - rashtrmat.com

अब नवम्बर में रीवा से इंदोर,दिल्ली और मुंबई,का हवाई सफर

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा एयरपोर्ट पर पहली बार ATR 72 सीटर विमान आज लैड हुआ। यह ट्रायल था।और सफलता पूर्वक 72 सीटर विमान जबलपुर उड़ गया। जबलपुर से रीवा आया था। अब रीवा वालों को अगले माह से नियमित हवाई सफर का आनंद मिलेगा। अभी तक रीवा से उड़ने वाले विमान में छह से बारह सीटें हुआ करती थी। लेकिन अब जाकर सपनों की उड़ान मुकम्मल हो गया।


इंदौर-दिल्ली जाना आसान
गौरतलब है कि रीवा में आयोजित रीजनल पर्यटन कान्क्लेव में इंडिगो ने भी 72 सीटर विमान रीवा से चलाने का वायदा किया था। यदि इडिगो विमान अगले माह से नियमित उड़ान शुरू किया तो रीवा वालो को इंदौर,दिल्ली तक जाना आसान हो जाएगा।इससे रीवा का पर्यटन के साथ ही व्यापार को भी एक नया आयाम मिलेगा।


पहली उड़ान प्रयागराज से दिल्ली
रीवा से एलायंस एयरलाइंस 72 सीटर विमान 28 अक्टूबर से पहली उड़ान भरा। बताया जा रहा है कि पहले चरण में प्रयागराज होकर रीवा से दिल्ली के बीच सेवाएं शुरू होगी। रीवा वालों की इडिगो विमान की सेवाए सप्ताह में चार दिन मिलेगी। उसको बाद जैसे जैसे इसकी मांग बढ़ेगी फिर नियमित किया जाएगा। एयरलाइंस अपनी सेवाएं शुरू कर दिया है। जबकि इंडिगो जनवरी 2026 से उड़ान भरेगा। एक विमान दिल्ली रूट पर जाएगा, जबकि दूसरा इंदौर और मुंबई जाएगा। यानी अब रीवा वाले मुंबई तक हवाई सफर कर सकेंगे।


आज की खासियत
आज 72 सीटर विमान रीवा की धरती पर उतरा उसकी खासियत यह है कि इस विमान के पायलट रीवा निवासी कैप्टन राघव मिश्रा थे। जिन्होंने अपने ही शहर की धरती पर विमान उतारकर विंध्यवासियों को दोहरी खुशी दी। एयरपोर्ट पर विमान के उतरते ही मौजूद लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव का शुक्रिया करना चाहता हॅूं। और चाहता हूं कि भविष्य में और भी स्टेट से विमान सेवा कनेक्ट करें। आज ट्रायल लैंडिंग था। रिपोर्ट हम जाकर देंगे। विमान उड़ान के लिए सब कुछ अनुकूल है। एलायंस एयर की पहली वाणिज्यिक उड़ान के परिचालक कप्तान क्षितिज गुप्ता प्रमुख चालक हैं। अब रीवा वालों का इंतजार है कि कब नवम्बर शुरू हो और वो दिल्ली तक हवाई सफर कर सकें।