विद्यार्थियों को स्पीड पोस्ट पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट - rashtrmat.com

विद्यार्थियों को स्पीड पोस्ट पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर रीवा। डाक विभाग स्पीड पोस्टर पर विद्यार्थियों को 10 फीसदी की छूट देगा। इसके लिए स्टूडेंट को स्पीड पोस्ट करने के दौरान अपना आईडी प्रस्तुत करना होगा । और लिफाफे पर विद्यार्थी डाक लिखना होगा। इस आधार पर यह छूट मिलेगी।रीवा डाक संभाग के अधीक्षक आर.के. तिवारी ने बताया कि डाक विभाग एक नवम्बर से प्रीमियम सेवा
स्पीड पोस्ट लागू करने जा रहा है।

अलग-अलग शुल्क

इस सेवा में विद्यार्थयों को विभाग स्पीड पोस्ट करने पर 10 फीसदी छूट देगा। छात्रों और युवाओं द्वारा मान्यता प्राप्त सरकार या निजी शैक्षणिक संस्थानों, केन्द्र तथा राज्य सरकार की भर्ती एजेंसियों को भेजे जाने वाले आवेदन और अन्य पत्र-व्यवहार के लिए स्पीड पोस्ट सेवाओं का उपयोग करने पर यह छूट दी जाएगी। विभाग स्पीड पोस्ट का शुल्क वजन और दूरी के आधार पर तय करता है। स्पीड पोस्ट का 50 ग्राम से लेकर 500 ग्राम वजन तक का अलग-अलग शुल्क है। इस शुल्क पर विद्यार्थियों को 10 फीसदी छूट मिलेगी। अधीक्षक ने बताया कि स्पीड पोस्ट डाक पर प्रेषक के रूप में विद्यार्थी का नाम लिखा होना जरूरी है।साथ ही प्रेषक का नाम और छात्र आईडी पर दिया गया नाम एक होना चाहिए।

रीवा और सीधी प्रधान डाकघर में

प्राप्तकर्ता कोई मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान (स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, या समकक्ष) या भर्ती एजेंसियों (जैसे यूपीएससी, राज्य पीएससी, राज्य अधीनस्थ बोर्ड, एनटीए या अन्य समकक्ष भर्ती एजेंसियां) होना जरूरी है। बुकिंग के समय छात्र को मान्यता प्राप्त संस्थान का पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। रीवा और सीधी प्रधान डाकघर में डाक और पार्सल बुकिंग का समय रात आठ बजे तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *