RJD से तेजेप्रताप की साली को टिकट,BJP कार्यालय में कुर्ता फाड़ प्रदर्शन - rashtrmat.com

RJD से तेजेप्रताप की साली को टिकट,BJP कार्यालय में कुर्ता फाड़ प्रदर्शन

राष्ट्रमत न्यूज,पटना/नई दिल्ली(ब्यूरो)।  मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री रामसूरत राय काे भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। इससे नाराज राय के समर्थकाें ने बुधवार काे भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा किया। कई समर्थकाें ने नग्न हाेकर प्रदर्शन किया। कुछ समर्थकाें ने अपने कुर्ते काे फाड़कर विराेध प्रदर्शन किया। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने परसा से पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती करिश्मा और छपरा से भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा को टिकट देकर राजनीतिक दांव खेल दिया है। ।

लालू ने तेजप्रताप की साली को टिकट दिया

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने परसा से पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती करिश्मा और छपरा से भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा को टिकट देकर राजनीतिक दांव खेल दिया है। करिश्मा डेंटिस्ट हैं। वे तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन हैं। इस तरह उनकी साली हुईं। तेजप्रताप और ऐश्वर्या का तलाक केस चल रहा है।जदयू ने ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय का परसा से टिकट काटकर छोटे लाल राय को सिंबल दिया। छोटे लाल यहीं से राजद से विधायक थे। पिछले चुनाव मे चंद्रिका राय को 17 हजार वोट से हराया था। कुछ दिन पहले ही राजद से इस्तीफा दिया था।

यादव को जोड़े रखने की स्ट्रैटेजी
करिश्मा राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती हैं। दरोगा राय के छोटे बेटे पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ तेज प्रताप की शादी हुई थी।कुछ समय के बाद उनके रिश्ते खराब हो गए।इसे लेकर लालू परिवार बैकफुट पर आ गया है।तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय के बड़े भाई विधानचंद्र राय की बेटी करिश्मा राय को प्रत्याशी बनाया है।ऐसे में सवाल उठता है कि क्या तेजस्वी का यह सियासी डैमेज कंट्रोल करने का दांव है या फिर यादव वोटों को जोड़े रखने की स्ट्रैटेजी है?
एक तीर से कई दांव
तेज प्रताप यादव इस बार के विधानसभा चुनाव में खुद अपनी पार्टी बनाकर लड़ रहे हैं।तेज प्रताप यादव महुआ सीट से ताल ठोक रहे हैं। लालू यादव द्वारा पारिवारिक संबंधों और राजनीतिक समीकरणों को साधते हुए करिश्मा राय को परसा सीट से मैदान में उतारनाए क्षेत्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।परसा से टिकट देकर तेजस्वी एक तीर से कई दांव साधते नजर आ रहे हैं।
जीतने का सियासी दांव
बिहार की सियासत में दरोगा प्रसाद का राजनीतिक रसूख किसी से छिपा नहीं है।वह बिहार के सीएम रहे और परसा सीट पर उनका सियासी दबदबा था। 1952 में पहली बार परसा सीट से जीतकर विधायक बने दरोगा राय ने 1970 में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालीण् इस सीट को दरोगा राय के बेटे चंद्रिका राय ने अपनी कर्मभूमि बनाते हुए अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया।2015 में परसा सीट पर चंद्रिका राय आरजेडी से विधायक चुने गए उससे पहले जेडीयू से जीतते रहे।

तेजस्वी 15 सीटें देने को तैयार

बिहार में महागठबंधन के दलों में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। पटना के होटल मौर्या में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) अध्यक्ष मुकेश सहनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कार्यकर्ताओं ने आपस में मारपीट की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे की शर्ट की कॉलर तक पकड़ी ली। कुर्सियां फेंक दीं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने   कम से कम 24 सीटों की मांग की है। राजद नेता तेजस्वी यादव VIP को सिर्फ 15 सीटें देने पर अड़े हैं। महागठबंधन ने सहनी को साफ कह दिया है कि यह उनके लिए सबसे अच्छा सौदा है।

अमित शाह  3 दिन के बिहार दौरे पर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय चुनावी दौरे पर पटना पहुंचेंगे। वे कई NDA उम्मीदवारों के नामांकन में भी शामिल हो सकते हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दानापुर और सहरसा में चुनावी रैली करेंगे।