स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में नर्स और युवक की मौत:बच्चा घायल - rashtrmat.com

स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में नर्स और युवक की मौत:बच्चा घायल

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट में लांजी थाना क्षेत्र में लांजी-बकरामुंडी रोड पर गुरुवार सुबह स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार महिला और बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा 14 वर्षीय बालक घायल हो गया। उसका लांजी सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।हादसे में जान गंवाने वाली महिला कल्पना बोरकर पेशे से स्वास्थ्य कार्यकर्ता है, जो वर्तमान में नन्दोरा में स्टाफ नर्स के पद पर ड्यूटी कर रही थीं।

ड्यूटी पर जा रही थी स्टाफ नर्स

हादसा गुरुवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच बकरामुंडी से आगे तालाब के पास हुआ। लांजी के बिसोनी निवासी कल्पना बोरकर (50) पति रतनलाल नंदोरा पीएचसी में स्टाफ नर्स हैं। वे स्कूटी से अपने गांव बिसोनी से ड्यूटी पर जा रही थीं।इसी दौरान राकेश मर्सकोले (25) अपने छोटे भाई अर्जुन (14) के साथ बाइक से नंदोरा से अपने गांव बकरामुंडी लौट रहा था। तालाब के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सवार सड़क किनारे जा गिरे।राकेश मर्सकोले और कल्पना बोरकर दोनो की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बालक अर्जुन गंभीर रुपसे घायल हो गया, जिसे  लांजी में उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल बालक अस्पताल में भर्ती

हादसे की सूचना मिलने पर एंबुलेंस से महिला और घायल बालक को लांजी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, युवक राकेश को पुलिस अपने वाहन से अस्पताल लेकर पहुंची। हादसे में महिला और युवक की मौत हो गई। अर्जुन का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।पुलिस के अनुसार, हादसे में दोनों दोपहिया वाहनों की टक्कर हुई है। मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *