राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।मनगवां बिजली विभाग ने बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 41 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काट दिये।चार लाख रुपए बिजली बिल बकाया था। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।बिजली बिलों की बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज मनगवां विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता शंकर जयकिशन मिश्रा के नेतृत्व में तिवनी मुख्यालय में बड़ी कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 41 कनेक्शनधारियों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिए।

नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी
इस कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ अभियंता शंकर जयकिशन मिश्रा के साथ विभाग के बृजेन्द्र मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। टीम ने बकाया बिजली बिलों को लेकर कार्रवाई करते हुए उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान करने का संदेश दिया।कनिष्ठ अभियंता शंकर जयकिशन मिश्रा ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली बिलों का भुगतान निर्धारित समय पर करें, ताकि कनेक्शन विच्छेद जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।बिजली विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिल भुगतान में लापरवाही बरतने वाले बकायादारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।