पुराना बस स्टैण्ड कलेक्टर न जाते तो नगर निगम बुलडोजर लेकर न निकलता - rashtrmat.com

पुराना बस स्टैण्ड कलेक्टर न जाते तो नगर निगम बुलडोजर लेकर न निकलता

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी शहर की यातायात व्यवस्था की हकीकत देखने रात में निकले। उन्होंने देखा कि पुराना बस स्टैण्ड में अतिक्रमण है। इसकी वजह से बसों को निकलने में असुविधा हो रही है। उन्होंने कई सवाल पूछे और हिदायत दी।उसके बाद आज अचानक नगर निगम को होश आया कि पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण है।और उसे हटाना जरूरी है। जबकि देखा जाए तो पैसा लेकर नगर निगम के कर्मचारी ही स्वयं अतिक्रमण कराते आए हैं।कलेक्टर यातायात व्यवस्था की तस्वीर देखने निकले थे। लेकिन उन्हें बेजा कब्जा भी दिखा।आज पुराने बस स्टैण्ड में नगर निगम बुलडोजर लेकर पहुंच गया। और उसने अतिक्रमण तोड़ा।

नगर निगम आज क्यों जागा
कई दिनों से पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई थी। देखा गया है कि अतिक्रमण तोड़े जाते हैं,हटाए जाते हैं। कुछ सप्ताह बाद फिर अतिक्रमण हो जाता है।आज हुई कार्रवाई पर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कलेक्टर के निरीक्षण के बाद ही नगर निगम प्रशासन क्यों जागा।
जगह-जगह अतिक्रमण देखा
दरअसल, बीती रात रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुराने बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर में जगह-जगह अतिक्रमण देखा और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नगर निगम प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
कलेक्टर के निर्देश के बाद सुबह होते ही नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।अब सवाल यह है कि क्या नगर निगम प्रशासन शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए इसी तरह नियमित कार्रवाई करेगा, या फिर अधिकारी के निरीक्षण के बाद ही सरकारी अमला हरकत में आएगा?कलेक्टर के निरीक्षण के बाद कार्रवाई तो शुरू हो गई, लेकिन नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *