राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा के अटल पार्क में कारों से खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने दो वाहनों को जब्त किया है, जबकि आगे की कार्रवाई जारी है।युवकों ने ‘रन क्लब’ के नाम से एक ग्रुप बना रखा है। इससे जुड़े युवक पार्क में इस तरह की गतिविधियां करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल
बताया जा रहा है कि करीब 15 युवकों का ग्रुप स्कॉर्पियो और एक्सयूवी जैसी गाड़ियों से पार्क परिसर में तेज रफ्तार स्टंट कर रहा था। युवकों द्वारा चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर करतब दिखाने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात सामने आई है।थाना प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि मामले में दो गाड़ियां जब्त की गई हैं और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

चलती कारों की छत से बाहर निकले
गौरतलब है कि रीवा के अटल पार्क में शनिवार को कुछ युवकों ने तेज रफ्तार कारें दौड़ाकर स्टंट किए। इस दौरान कुछ युवक चलती कारों की छत से बाहर निकलकर करतब दिखाते नजर आए। स्कॉर्पियो, एक्सयूवी समेत कई कारें इस दौरान पार्क परिसर में दौड़ती रहीं। करीब 15 युवकों का ग्रुप इस गतिविधि में शामिल था। युवक स्टंट के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा करते हैं।
रन क्लब’ के नाम से ग्रुप
युवकों ने ‘रन क्लब’ के नाम से एक ग्रुप बना रखा है। इससे जुड़े युवक पार्क में इस तरह की गतिविधियां करते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर लोगों का ध्यान खींचने के लिए सार्वजनिक स्थान पर दूसरों की सुरक्षा को जोखिम में डाला जा रहा है।