साइकिल सवार युवक के ऊपर पलटा लहसुन से भरा ट्रक, हालत गंभीर - rashtrmat.com

साइकिल सवार युवक के ऊपर पलटा लहसुन से भरा ट्रक, हालत गंभीर

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।  सुबह करीब 6 बजे ड्यूटी पर जा रहे एक साइकिल सवार युवक के ऊपर लहसुन से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान शिल्परी गांव निवासी रामटहल यादव के रूप में हुई है, जो व्हीटीएल कंपनी में कर्मचारी है।
अनियंत्रित होकर पलट गया ट्रक
जानकारी के मुताबिक, रामटहल यादव सुबह साइकिल से ड्यूटी करने जा रहा था। जैसे ही वह होटल चंद्रलोक के पास पहुंचा, सामने से आ रहा लहसुन से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक सीधे साइकिल सवार युवक के ऊपर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *