राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।रीवा के चोरहटा वार्ड क्रमांक 4 स्थित श्री मड़ुकेश्वर महादेव मंदिर एवं कुंदन कुंवर सरोवर परिसर में पीपल और फलदार सहित 108 पेड़ों को हरियाली से दुश्मनी रखने वालों ने काट दिया।ग्रीन इन्वायरनमेंट सोसाइटी ने थाना चोरहटा में शिकायत दर्ज कराई है।

छह सौ पेड़ लगाए गए
राहुल शर्मा ने बताया कि ग्रीन इन्वायरनमेंट सोसायटी के तहत करीब 6 सौ पेड़ लगाए गए है। जिसमें पीपल और फलदार करीब 108 पेड़ लगाए गए थे। तपती दोपहरी में इन पेड़ों को पानी दिया गया। अब ये पौधे बड़ने लगे थे। लेकिन पता नहंी किसे इन नन्हें पौधों से यह कहें हरियाली से उसकी दुश्मनी है उसने सारे बढ़ते पौधों को उखाड़ दिया। पीपल के पेड़ संस्था ने मंदिरों के आसपास और अन्य जगहों पर लगाया था। अब नहीं दिख रहे हैं।

पेड़ों को जाली में जड़ से काट दिया
एनजीओ ग्रीन संस्था के सदस्यों ने वर्ष 2016 से लगातार मेहनत कर परिसर में पौधरोपण और उनकी देखरेख करते आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि लोहे की जाली में लगे पौधों को उखाड़ कर फेकने का काम हरियाली के असामाजिक तत्वों ने ऐसा किया है। पौधों को गाए,बकरी चर न दें इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए लोहे की जालियां लगाई गयी थी। लेकिन उसे उखाड़कर पेड़ों को जड़ से काट दिया।

पर्यावरण सरंक्षण में आगे आएं
संस्था ने उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जिला प्रशासन,नगर निगम और वन विभाग से जांच की अपील की है। साथ ही शहरवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आवाज उठाने का आग्रह किया है।