दुष्कर्म के बाद नाबालिग को जान से मारने की कोशिश,आरोपी गिरफ्तार - rashtrmat.com

दुष्कर्म के बाद नाबालिग को जान से मारने की कोशिश,आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।रीवा के डभौरा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद बेहोश मिली नाबालिग को जब होश आया, तो उसने पुलिस के सामने आरोपी का नाम उजागर किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अस्पताल में भर्ती कराया गया
जानकारी के मुताबिक, 20 नवंबर 2026 को नाबालिग लड़की की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां वह बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने पहले उसे जवा थाना क्षेत्र में उपचार के लिए पहुंचाया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जान से मारने की कोशिश
होश आने के बाद नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके ही गांव टिकरी निवासी विनय सिंह बघेल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने इसके बाद नाबालिग को जान से मारने की कोशिश भी की, जिसके चलते वह बेहोश हो गई।
आरोपी विनय बघेल को गिरफ्तार
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विनय सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *