पति से अफेयर का आरोप,दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर मार पीट की - rashtrmat.com

पति से अफेयर का आरोप,दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर मार पीट की

  राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा जिले के अतरैला बाजार में पति से अफेयर के आरोप को लेकर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर पटक दिया।काफी देर तक बाजार में हंगामा होता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मामला शनिवार का बताया जा रहा है।
दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों महिलाएं अतरैला थाना क्षेत्र के गौड़ियार और कसियारी गांव की रहने वाली हैं। इनमें एक केवट और दूसरी साहू समाज से है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने दूसरी पर अपने पति से अफेयर होने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ।
कहासुनी के बाद सड़क पर हुई मारपीट
बाजार में पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर गिराने लगीं। काफी देर तक दोनों के बीच मारपीट होती रही। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि मामले में अभी तक थाने में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *