राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। राजधानी रायपुर में सदर बाजार के पीछे स्थित राजधानी पैलेस में एक सर्राफा व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है। 2 बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी से 86 किलो चांदी की लूट को अंजाम दिया है। जिसकी कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।लुटेरों ने सराफा कारोबारी की कनपटी पर गन टिकाकर 86 किलो चांदी लूटकर भाग गए। वारदात के बाद CCTV कैमरे का DVR भी ले गए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

आगरा का है सर्राफा व्यापारी
जानकारी के मुताबिक आगरा निवासी राहुल गोयल सर्राफा व्यापारी है। जो रायपुर के सदर बाजार के पीछे स्थित जैन मंदिर के पास राजधानी पैलेस में किराए में रहता है। बताया जा रहा है कि कारोबार के सिलसिले में अक्सर रायपुर आता जाता रहता है। इस बीच शनिवार सुबह 2 नकाबपोश बदमाश गन लेकर सदर बाजार के जैन मंदिर के पीछे स्थित राजधानी पैलेस पहुंचे। यहां किराए के फ्लैट में रह रहे सराफा कारोबारी राहुल गोयल के दरवाजे को खटखटाया।राहुल गोयल ने जैसे ही दरवाजा खोला लुटेरों ने कनपटी पर गन टिका दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
बदमाशों ने कारोबारी को नाम से पुकारा। नाम सुनकर कारोबारी ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उस पर पिस्टल टिका दिया।इसके बाद लुटेरों ने कारोबारी को दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया। कारोबारी के हाथ-पैर भी भी बांध दिए, फिर घर में रखे चांदी के जेवरों को लेकर भाग गए। जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे का DVR भी ले गए।कारोबारी को शनिवार सुबह 11 बजे के करीब होश आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वारदात के बाद कैसे भागे लुटेरे
कारोबारी के मुताबिक जब उसे होश आया तो उसे घर से चांदी के जेवर गायब मिले। वह इधर-उधर देखा तो घर के पीछे के हिस्से पर रस्सी बंधी हुई थी। लुटेरे इसी रस्सी के सहारे पीछे के रास्ते से भागे हैं। लुटेरे कब भागे, उसे पता नहीं है। रुमाल के जरिए लुटेरों ने क्लोरोफॉर्म सुंघाया, जिसकी वजह से वह बेहोश था।